*हैदराबाद*
M.h azad
हैदराबाद गैंगरेप कांड के चारों मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए।
मौका ए वारदात पर भारी पुलिस बल मौजूद।
हैदराबाद गैंग रेप कांड के चारों आरोपियों को लेकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी।
चारों मुख्य आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर जाकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।
तभी अचानक घटना स्थल से चारों आरोपी भागने लगे पुलिस ने बहुत रोकने का प्रयास किया पर वह नहीं रुके।
मजबूरी में पुलिस को गोली चलानी पड़ी जिससे चारों मुख्य आरोपियों की मौके पर ही मौत हो गई।
हैदराबाद में एक महिला की बलात्कार के बाद निर्मम हत्या कर दी गई थी इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था चारों तरफ हाहाकार मचा था।
इस निर्मम हत्या से देशवासियों में आक्रोश था और चारों तरफ धरना प्रदर्शन हो रहे थे।